फिल्म निदेशक प्रियदर्शन को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

खंडवा। देश के जाने माने गायक स्व. किशोर कुमार की पुण्य तिथि के अवसर पर खण्डवा के पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने सुप्रसिद्ध फिल्म निदेशक प्रियदर्शन को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2017 प्रदान किया। इस अवसर पर स्व. किशोर कुमार के यादगार गीतों की प्रस्तुति मुम्बई के कलाकार रविन्द्र शिंदे द्वारा दी गई।

संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1997 में उनकी पहल पर निमाड़ के गौरव एवं जाने माने गायक स्व. किशोर कुमार के नाम पर राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा प्रदेश सरकार ने की थी, तब 1 लाख रूपये का यह सम्मान दिया जाता था जिसे वर्तमान में बढ़ाकर 2 लाख रूपये कर दिया गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2018 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री बहीदा रहमान को दिया जायेगा।

DOWNLOAD

You May Also Like

More From Author