बुधनी SDM फरार, रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त ने मारा छापा

बुधनी। सीहोर जिले के बुधनी एसडीएम के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद जब लोकायुक्त टीम ने दबिश दी तो एसडीएम मौके से फरार हो चुके थे। दरअसल सीहोर जिले के ग्राम इटावा जदीद निवासी किसान जितेंद्र गौर से दो लाख की रिश्वत मांग, बुधनी एसडीएम वरुण अवस्थी द्वारा की गई थी जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने दबिश दी।

बता दें कि इटावा जदीद निवासी सुनील गौर ने अपनी जमीन के नक्शा संशोधन के लिए लगभग 4 माह पूर्व आवेदन दिया था जिस की अनुशंसा आर आई और तहसीलदार ने कर दी थी लेकिन एसडीएम वरूण अवस्थी ने काम के एवज में 2 लाख रूपयों की रिश्वत की मांग की जिसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने छापा मारा लेकिन एसडीएम वरूण अवस्थी को कार्रवाई की भनक लगने पर वह मौके से फरार हो गाए।

लोकायुक्त डीएसपी नवीन अवस्थी ने बताया कि तहसील कार्यालय तथा एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर कुछ कागजात जब्त किए, जबकि फरार एसडीएम अरूण अवस्थी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026