बुरहानपुर, 10 जून। ग्राम खामनी से मोहद तक बन रहे सीसी रोड में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली है। पीडब्लूडी विभाग के अतंर्गत यह निर्माण आरएसके कंपनी द्वारा किया जा रहा है लेकिन वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने निर्माण को लेकर कई आरोप लगाए हैं। बताया गया कि रोड निर्माण में लगने वाली रेत अमरावती नदी से अवैध खनन कर डंपरों से निकाली जा रही है जबकि गुणवत्ता को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है। मामले में जहां कंपनी इंचार्ज, सुशांत सिंह ने रोड बढ़िया बनने की बात कहीं जबकि आरोप लगने के सवाल पर मामले का संज्ञान लेने की बात कही। जबकि दूसरी ओर पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ आरके सोनी का कहना है कि समय समय पर निरीक्षण किया जाता है जहां गुणवत्ता की कमी नहीं हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More