बुरहानपुर। जिले में एक बार फिर किसान परेशान होते नजर आ रहे है लेकिन यह परेशानी प्राकृति आपदा या फसल बर्बादी से नही बल्कि पटवारी की लापरवाही के काराण होना बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक किसानों की फसल खराब होने के बाद पटवारियों द्वारा खेतों का सर्वे किया जाना था लेकिन पटवारी खेतो में पंहुचे ही नही और कागजों में सर्वे को पूरा कर दिया गया, जिसका खुलासा समर्थन मूल्य में अपनी फसल का नामांकन कराने के समय हुआ।
बताया गया कि जिसके खेत मे ज्वार और केले की फसल लगाई गई थी लेकिन पटवारी द्वारा पूरी जमीन पर केला दर्शा दिया गया है जिसके कारण पंजीयन नहीं हो पा रहा है। वहीं तहसील में भी साइट बंद होने की बात कही जा रही है।
वहीं मामले में जिला कलेक्टर, प्रवीण सिंह ने बताया कि किसान ने अपना पंजीयन ई उपार्जन पोर्टल पर कराया है लेकिन अब किसान को दावा अपत्ती का समय देकर सुधार का मौका दिया जाएगा जिससे सही फसल पोर्टल पर चढ़ाई जा सके।
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More