Burhanpur

कर्फ्यू में बाहर निकलने पर पुलिस ने पकड़ा, स्टेडियम लेजाकर जमकर कराई कसरत

बुरहानपुर। हाथ में डंडा लिए खड़ी पुलिस के सामने कैसे लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कसरत कर रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है, और ऐसा हो भी क्यों ना? जिन लोगों को पुलिस कसरत करा रही है ये वो लोग है जो कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिना किसी वजह के घर से बाहर घूमने निकले थे।

यह अनोखी मुहिम चलाई है मध्यप्रदेश की बुरहानपुर पुलिस ने, क्योंकि पुलिस प्रशासन निरंतर लोगों को इस कोरोना महामारी में घरों से बाहर नहीं निकालने की सलाह दे रही है लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। ऐसे में बुरहानपुर पुलिस ने अब लोगों पर सख्ती दिखाने के बजाए उनहे एकट्ठा कर स्टेडियम लेजकाकर कसरत कराने की मुहिम छेड़ दी है।

  • कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बेवजह बाहर निकल रहे लोग
  • अब तक लोगों को अस्थाई जेल में डाल रही थी पुलिस

दरअसल बुरहानपुर जिले में 15 अप्रैल से कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है जिस दौरान बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस अब तक अस्थाई जेल में डालने सहित चालानी कार्यवाही कर रही थी लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं होने के कारण अब पुलिस ने लोगों को पकड़कर उनसे कसरत कराना शुरू कर दी है।

यह कार्यवाही चार थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई जहां पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगो को नेहरू स्टेडियम लेजाकर उनसे जमकर कसरत कराई और फिर सख्त हिदायत देने के बाद जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026