बंगाल चुनाव के बाद देश में 3 लोकसभा (Loksabha election) क्षेत्रों और 30 विधानसभा (Vidhansabha election) सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव (byelection) होगा। निर्वाचन आयोग की जानकारी के मुताबिक इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना 2 नवंबर को कराई जाएगी। पश्चिम बंगाल (Bengal) में विधानसभा चुनाव के बाद यह चुनाव की सबसे बड़ी कवायद होगी। इससे पहले 30 सितंबर को कोलकाता की भबानीपुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है।
यह चुनाव बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (mamta banerjee) के लिए महत्वपूर्ण है। भवानीपुर सीट (bhawanipur) से ममता स्वयं चुनाव मैदान में हैं। बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में ममता नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वो बीजेपी उम्मीदवार शुभेंद्रु अधिकारी से हार गई थीं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें 6 माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना आवश्यक है।
निर्वाचन आयोग (election comission of india) ने जानकारी में बताया है कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन व दीव में चुनाव होना है। साथ ही मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की एक एक सीट पर भी चुनाव होना है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग कोरोना के मामलों को देखते हुए लंबे समय से इन सीटों पर उपचुनाव को टालता रहा है। हालांकि अब देश में कोरोना के मामले 20 हजार से भी कम रह गए हैं, जो कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 4 लाख के भी पार कर गए थे।
वहीं पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव के मामले में बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग से मुलाकात करने वाला है। इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव, मुख्तार अब्बास नकवी और अनुराग ठाकुर शामिल हैं। हालांकि बीजेपी का दल आयोग के समक्ष अपनी क्या शिकायत या मांग रखने वाला है, यह अभी साफ नहीं है। भवानीपुर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की हुई थी। इस सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More