Dhar – कैमरा 24 के धार जिले की दसाई से संवाददाता प्रतीक राठौर को एक न्यूज कवरेज के बंदी धमकी भरा काॅल आया। आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए सीएससी सेंटरो पर खुलेआम मनमानी चल रही है जहां आमजन से पंजीयन के लिए मनमाफिक रूपये लिए जा रहे हैं। हालांकि खबर कवरेज के बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारे संवाददाता प्रतीक राठौर को धमकी देकर खबर रूकवाने का प्रयास किया गया है।
VIDEO :
दरअसल सरदारपुर के दसाई गाँव में पहले से ही करीब 5 सीएससी अधिकृत है जिसमे एक सीएससी संचालक द्वारा आयुष्मान योजना के तहत लोगो के पंजीयन किए जा रहे थे। शुक्रवार को धार के एक सीएससी संचालक अशोक कश्यप द्वारा ग्राम में कैम्प लगाने के बाद 100 रूपए लेकर पंजीयन किया जा रहा था जो कि नागरिकों के साथ खुली लूट करना बताया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दसाई के अन्य सीएससी द्वारा 30 रूपये लेकर कार्य किया जा रहा है लेकिन धार के सीएससी द्वारा 100 रूपये लिए जा रहे हैं। हालांकि जब कैमरा 24 द्वारा उस नंबर पर काॅल लगाया तो सामने अशोक कश्यप नामक व्यकित ने फोन उठाया लेकिन उन्होने किसी भी धमकी देने से साफ इनकार कर दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More