पुजारी व महाराज के बीच छिड़ा द्वंद

देपालपुर। इंदौर जिले के ग्राम मेटवाड़ा में पुजारी व महाराज के बीच खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन को लेकर द्वंद छिड़ गई है। जहां पागलदास महाराज (Pagal Das Maharaj) ने कंप्यूटर बाबा को निराकरण के लिए थाने बुलवा लिया तो वहीं पुजारी निलेश तिवारी ने अखिल भारतीय पुजारी संघ के संभाग संयोजक मनोज जोशी के माध्यम से पुजारियों के अधिकारों का शोषण करने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पुजारी संघ के संभाग संयोजक मनोज जोशी ने कम्प्यूटर बाबा को चैलेंज दिया है कि वे अपने पद गरिमा की अवेलना कर रहे हैं। मेटवाड़ा के पुजारी नीलेश तिवारी वंश परंपरा से खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे थे लेकिन अचानक पागल दास महाराज आकर यहां पर पूजा करने लगे। नीलेश तिवारी ने अपनी 100 वर्षीय दादा का सहरा लेकर भी अपने पक्ष में अधिकारियों के बीच बात रखी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए देपालपुर विधायक विशाल पटेल भी बेटमा थाने पहुंचे जहां महू एडिशनल एसपी धर्मराज मीणा, हातोद एसडीएम डॉ.रजनीश श्रीवास्तव, एसडीओपी आरके राय, तहसीलदार अवधेश चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार विनोद पाठक, बेटमा टीआई धीरेंद्रपालसिंह चौहान आदि अधिकारी मौजूद थे। हालांकि हातोद एसडीएम रजनीश श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों की सुवाई कर निर्णय लेने की बात कही।

DOWNLOAD

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026