दतिया। एक युवक के घर के बाहर लगभग तीन लोगों द्वारा उपद्रव करते हुए हवाई फायर किए जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद दतिया कोतवाली थाना पुलिस ने अब सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक लाॅकडाउन के दौरान दिनदहाड़े तीन लोगों ने एक युवक के घर के बाहर उपद्रव करते हुए हवाई फायर की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद दतिया कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की।
कोतवाली थाना प्रभारी, योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सोनू अग्रवाल नामक युवक के घर के बाहर तीन लोगों ने उपद्रव करते हुए हवाई फायर किया है। हालांकि उपद्रव और हवाई फायर के कारण का पता नहीं लग पाया है जबकि आरोपियों की तलाशी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More