उमरिया के मड़वा गांव में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

उमरिया। जिले में एक ग्रामीण द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है, जिसकी सूचना लगने पर पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल उमरिया के चंदिया कोतवाली अंतर्गत मड़वा का यह मामला है जहां गांव की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का आरोप है जिसके बाद पुलिस ने सरपंच को अभिरक्षा में ले लिया।उमरिया एसडीओपी, कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अब महिला विवेचना अधिकारी द्वारा विवेचना की जा रही है।

उमरिया जिला मुख्यालय के चंदिया कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच चुटुदाना पिता उजवरिया कोल ने गांव की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। घटने की सूचना पर चंदिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 511 एवं पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया है एसडीओपी कृष्णा कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया की बच्ची की माता पिता ने थाने आकर सूचना दर्ज करवाई की गांव के सरपंच चुटुदाना कोल के द्वारा बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया जा रहा था जिनकी सूचना पर आरोपी सरपंच के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026