दमोह। लॉक डाउन के दौरान दमोह जिले में एक ग्रामीण दुकानदार को पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी संजय सिंह को लाइन अटैच करने के साथ ही दमोह एएसपी को जांच के आदेश दे दिए है। दरअसल मामला जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार का है जहां एक दुकानदार सहित परिवार सदस्यों को पुलिस द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो पुलिसकर्मी घर में घुसे और पांच हजार रूपयों की मांग करने लगे, वहीं पैसे देने से मना करने पर पुलिसकर्मी ने दुकानदार सहित परिवार सदस्यों के साथ मारपीट और फिर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने पुलिसजवानों के साथ मिलकर जोरदार मारपीट की और फिर थाना ले गए।
वहीं पुलिस की गुंडागर्दी दबंगई का मामला सामने आने के बाद साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारी ने दमोह पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। वहीं दमोह एएसपी विवेक लाल ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता देखते हुए चौकी प्रभारी को लाइन अटेच कर जांच के आदेश दिए हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More