सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की स्थिति बनी। जहां एक ओर कमलनाथ सरकार में मंत्री हर्ष यादव मंच से अपना संबोधन दे रहे थे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता नीचे खड़े होकर काले झंडे दिखाकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार का विरोध कर रहे थे।
दरअसल सिरोंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह सम्मेलन के दौरान भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रभारी मंत्री हर्ष यादव को काले झंडे दिखाए जहां इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द रघुवंशी ने सिरोंज जनपद अध्यक्ष जितेंद्र बघेल को मंच से उतर कर माइक भी छुड़ा लिया इस दौरान हाथापाई की स्थिति भी बनी।
सिरोंज भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की सीट पर अनआमंत्रित कांग्रेस बैठे थे जबकि क्षेत्रीय विधायक के साथ जनपद अध्यक्ष को भी मंच पर बैठने सीट नहीं दी गई। विधायक बोले कि मंच का कांग्रेसीकरण किया गया जबकि यह सरकारी आयोजन है।
प्रभारी मंत्री हर्ष यादव ने बताया कि सभी को कुर्सी दी गई थी और कार्यक्रम में सभी को बुलाया गया था।
बता दें कि प्रदेश भर में कमलनाथ सरकार का विरोध भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा चरम सीमा पर किया जा रहा है, बिजली और पानी जिनमे सबसे मुख्य हैं। हालांकि सिरोंज में गरमाए इस माहौल को भाजपा के प्रदेश व्यापी, कमलनाथ सरकार के विरोध से जोड़ जा सकता है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More