बुरहानपुर। जिले के उपचुनाव की लहर के बीच खकनार में एक विवाद का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आदिवासियों के बीच विवाद हुआ जिस दौरान सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और नेपानगर भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर भी मौजूद थीं।
मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष, अजय रघुवंशी ने सांसद नंदकुमार सिंह और प्रत्याशी सुमित्रा कासडेकर पर हमला बोलते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने जनता से झूठ बोला है जिसका परिणाम है कि अब बीजेपी के कार्यक्रम में विवाद हो रहे हैं।
बजाया जा रहा है कि खकनार के मंजरोद में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रेगा महाराज की मूर्ति स्थापना का वादा पूरा नहीं होने पर आदिवासियों ने विरोध किया था जिस दौरान बीजेपी के कार्यक्रम में विवाद की स्थित बनी।
वहीं सांसद नंदकुमार चौहान बोले कि उस वक्त वह मौजूद थे, और गांव में दो शराबियों के बीच विवाद हुआ जिस दौरान ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। वहीं प्रतिमा स्थापना की बात पर सांसद चौहान बोले कि कमलनाथ सरकार से सुमित्रा कासडेकर ने मांग की थी जो मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस छोड़ी गई थी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More