देश में ठगी के कई मामले आपने जरूर सुने होंगे लेकिन आज हम जो आपको मामला बताने जा रहे हैं शायद ही आपने कभी सुना हो। हम बात कर रहे हैं शिवपुरी जिले जहां एक ठग ने खुद को सीएम का रिश्तेदार बताकर लाखों की ठगी की है।
ठगी के झासे में आने वाले रामप्रसाद धाकड़ का कहना है कि शिवपुरी के बबलू धाकड़ ने नौकरी दिलाने के नाम पर पहले 1 लाख रूपए लिए फिर 2 लाख रूपए और मांगे गए और नौकरी ना लगने पर पैसे वापस देने की बात ठग द्वारा की गई। कई महिनों बाद भी नौकरी नहीं लगने पर जब रामप्रसाद ने बबलू धाकड़ से पैसे वापस मांगे तो ठग ने आदेश लाने के लिए 10 हजार रूपए और मांगे। पैसे देने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो फिर रामप्रसाद ने पैसे वापस मांगे और ठग ने 2 लाख का फर्जी चैक रामप्रसाद को थमा दिया। जब बैंक में चैक डाला गया तो वह फर्जी निकला जिसके बाद रामप्रसाद धाकड़ ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आवदेन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।
इस मामले में शिवपुरी एडिशनल एसपी कमल मौर्य का कहना है कि 17 जुलाई को जनसुनवाई में रामप्रसाद धाकड़ ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की थी। बताया गया था कि ठग ने खुद को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताया और ठगी की। फिल्हाल पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और कार्रवाई जा रही है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More