उमरिया। बिरसिंहपुर पाली में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन का सीएम शिवराज सिंह द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया गया। बता दें कि कन्या शिक्षा परिसर में 490 छात्राओं के पढ़ने एवं रहने की व्यवस्था है जिसकी लागत करीब 27 करोड़ रूपए बताई जा रही है, वहीं छात्राओं और अभिभावकों ने इसे अच्छा कदम बताते हुए खुशी जाहिर की गई।
दूसरी ओर भवन की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए है। शैक्षणिक भवनों के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण अभी तक नही हुआ है, जिसको लेकर पीआईयू इंजिनीयर का कहना है कि एस्टीमेट बनाकर भेज गया है जिसकी स्वीकृति आने पर निर्माण कराया जाएगा।
ईलोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी एसडीएम अभिषेक पांडे, पीआईयू इंजीनियर केके जैन, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी राणा सिंह, संस्था प्राचार्य सुरेंद्र बंसोड़, काॅलेज प्राचार्य गंगाधर ढोके, एक्सीलेंस प्राचार्य विनोद पाण्डेय, गल्र्स स्कूल प्राचार्य कमलेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More