विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के निधन के बाद श्रद्धांललि देने निज निवास सिरोंज पहुंचे। सिरोंज के अलीगंज पहाड़ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का हेलीकाॅप्टर उतरा जहां से रोड मार्ग के जरिए सीएम सिरोंज पहुंचे और पूर्व लक्ष्मीकांत शर्मा के निधन पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर अपनी श्रद्धांजलि दी जिस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद रहे। बता दें कि पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मीकांत शर्मा, शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे चुके हैं जिनका सरकार से काफी अच्छा संबंध भी था। वहीं पूर्व मंत्री शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा वर्तमान में बीजेपी से सिरोंज विधायक भी हैं।
वहीं बीते प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी सिरोंज पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि दी थी जिस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा ने स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान में लापरवाही बरतने की बात कही थी जिसके साथ ही हिन्दू संगठनों ने ज्ञापन भी सौंपा।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More