Indore Ram Navami Accident : मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी के दिन हुए एक हादसे ने 36 लोगों की जान ले ली. बता दें कि रामनवमी के दिन एक मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे जिस वक्त बावड़ी को ढककर बनाई गई छत धंस गई और उसमें दर्जनों की संख्या में लोग जा गिरे. हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासन के अमले ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. शाम होते होते कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया तो वहीं कई लोगों के बावड़ी में फंसे होने की जानकारी मिल रही थी.
30 मार्च की रात करीब 11 बजे तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. लेकिन 31 मार्च की सुबह होते होते मरने वालों का आंकड़ा 35 तक जा पहुंचा जबकि एक बुजुर्ग के उस समय तक भी बावड़ी में होने की सूचना लगी और आखिरकर उनके शव को भी बाहर निकाल लिया गया. ऐसे में इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई.
इस पूरे मामले में सीएम शिवराज ने भी संज्ञान लेते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना को लेकर दुख जताते हुए घायलों सहित मृतकों के परिवारजनों को राहत राशि देने के निर्देश दिए है. ऐसे में केंद्र सहित राज्य सरकार देानों की ओर से घायलों को हर जरूरी इलाज और मृतक के परिजनों को राहत राशि दी जाएगी.
वहीं मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई किए जाने की भी बात सीएम शिवराज ने कही. इसके साथ ही प्रदेश में इस तरह की जो भी बावड़ी को ढककर उपर निर्माण कराया गया है उनकी जांच करने सहित बाहरी मैदानों में खुले पड़े बोरवेल को भी चिंहित करने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More