बुरहानपुर। जिले में इन दिनों किसान अपनी परेशानियों से उबर नहीं पा रहे हैं। पहले ही किसानों को केली के फसल का दाम सही नहीं मिल रहा है और उसके बाद वर्तमान समय में केली के रोपे गए पौधों पर सीएमवी वायरस (CMV Virus) का प्रकोप शुरू हो गया है जिसके कारण किसानों को अपने खेतों में लगे केले के पौधों को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस वायरस के प्रकोप से केले के पौधे पूरी तहर पीले पढ़कर सूख जाते हैं जिसका एक मात्र उपाय पौधे को उखाड़कर फेंकना ही होता है।
वायरस के कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है, जिस ओर ना तो कोई वैज्ञानिक ध्यान दे पा रहे हैं और ना ही कृषि विभाग के अधिकारी। किसानों का मानना है कि वायरस के कारण केले के पौधों को उखाड़ कर फेंकना पड़ रहा है, जिसका अभी तक कोई उपचार नहीं हैं।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More