Categories: Seoni News

गलत ऑपरेशन करने का डाॅक्टर पर आरोप, जांच के लिए टीम गठित

सिवनी। एक चिकित्सक की लापरवाही से महिला की जान खतरे में पड़ गई है जो कि अब अपने इलाज के लिए दरदर भटकने को मजबूर है।

दरअसल मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है जहां ग्राम सरमंगनी निवासी ममता यादव के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ममता के पेट में दर्द की शिकायत लेकर जब परिजन लखनादौन चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर कीर्ति नांदूरकर के पास पहुंचे तो चिकित्सक ने 10 हजार रूपए लेकन महिला का गर्भ समापन का ओपरेशन कर दिया जिसकी जानकारी ना ही परिजनों को दी गई और ना ही पीड़िता को।

इलाज के दौरान लखनादौन चिकित्सालय में मरीज ममता यादव के ऑपरेशनमें कुछ गलती होने पर मरीज को असहनीय पीड़ा होने लगी जिसके बाद आनन फानन में पीड़िता को लखनादौन से जबलपुर रेफर कर दिया जहां भी उपचार हुआ लेकिन महिला को पेट में दर्द से राहत नहीं मिली।

इस संबंध में ममता यादव के परिजनों ने जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह से लखनादौन की डाॅ कीर्ति नांदूरकर के खिलाफ गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है जिसके बाद जिला कलेक्टर ने क्षेत्रीय एसडीएम की निगरानी में 3 सदस्यी जांच टीम गठित की गई है।

अब देखना यह होगा कि जिला कलेक्टर द्वारा गठित की गई टीम जांच के बाद क्या निष्कर्ष पर पहुंचेगी और इसमें कितना समय लगेगा।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026