अलीराजपुर। जनसुनवाई के दौरान कांग्रेसियों और जिला कलेक्टर के बीच जमकर बहस हुई है। बता दें कि अलीराजपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ नानपुर ग्राम में पंचायत द्वारा निर्मित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों की शिकायत करने जनसुनवाई में पहुंचे थे जहां इस दौरान सत्ता के मद में चूर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से ऊँची आवाज में अपनी बात कही जिसको लेकर माहौल गरमा गया।
कांग्रेस नेताओ के इस बर्ताव पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता बिफर गई और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को जनसुनवाई से बाहर जाने को कह दिया। कलेक्टर के इस फरमान से नाराज कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी भी की।
इस पूरे मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कहना है कि वे नानपुर सरपंच द्वारा कीगई अनि यमितताओं की शिकायत ले कर जन सुनवाई में पहुंचे थे, लेकिन कलेक्टर ने पूरी बात सुन बिना ही उन्हें बाहर जाने को कह दिया। उन्होंने कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कलेक्टर जनहित के मुद्दे पर भी जनप्रतिनिधियो की बात को तवज्जो नहीं देती है, जिसे लेकर कलेक्टर की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More