GANJBASODA : गंजबासौदा | विदिशा जिले के गंजबासौदा नेहरू चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीर सिंह रघुवंशी, पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा और विधायक निशंक जैन भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। गौर करने वाली बात है कि मंच पर सभी कांग्रेस गुट एक साथ दिखे और जिले की सभी विधानसभा सिरोंज, कुरवाई ,विदिशा, शमशाबाद से भी बड़ी मात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में पहुंचे।
कमलनाथ ने अपने पूरे भाषण में शिवराज सरकार की नाकामियां गिनवाई, उन्होंने वचन दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला खोली जाएगी और उसके लिए अलग से राशि दी जाएगी। किसानों का कर्ज माफ, बिजली पूरी बिल हाफ और मध्य प्रदेश से भाजपा साफ का नारा कमलनाथ ने कहा। कलनाथ ने शिवराज सरकार को लगभग 200 करोड़ रूपयों विज्ञापनों में खर्च करने की बात पर घेरा टिप्पड़ी की गई कि एक महिने विज्ञापनों पर राशि खर्च ना करते हुये जिले की जनता पर खर्च करें।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More