Vidisha

ग्यारसपुर में मिला 13वीं शताब्दी का प्राचीन सूर्य मंदिर, संरक्षण का काम शुरू – Gyaraspur Surya Mandir | MP Tourism

Gyaraspur Surya Mandir | MP Tourism – भोपाल से करीब 100 किलोमीटर दूर विदिशा जिले के ग्यारसपुर में 13वीं शताब्दी का प्राचीन सूर्य मंदिर मिला है. मंदिर का संरक्षण अब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया करने जा रहा है, जिसके लिए पुरातत्वविदों की टीम ने काम शुरू कर दिया. पत्थरों से बने इस मंदिर की ऊंचाई करीब 7 मीटर है. मंदिर में भगवान सूर्य सात घोड़ों पर सवार हैं और उनके आजू-बाजू गंगा और यमुना हैं। वहीं कुछ अन्य देवियों की प्रतिमाएं भी यहां नज़र आती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ये प्राचीन मंदिर कोणार्क के सूर्य मंदिर और खजुराहो के मंदिरों के समकालीन है जिसे देखकर परमार और प्रतिहार वंश की झलक मिलती है. अभी सूर्य मंदिर में मौजूद प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं जबकि मंदिर का ढांचा भी कमजोर हो चुका है. हालांकि ग्यासपुर में ही 9वीं या 10वीं शताब्दी में बना मालादेवी मंदिर भी है, जहां आज भी लोग पूजा करने पहुंचते हैं लेकिन देख-रेख के आभाव में इस मंदिर की स्थिति भी खराब हो चुकी है.

Maladevi Mandir Gyarapur – मालादेवी मंदिर ग्यारसपुर की पहाड़ी पर एक ढलान पर बना हुआ है. मंदिर की वास्तुशिल्पी बनावट को देखकर यहां आने वाले पर्यटक हैरत में पड़ जाते हैं. मालादेवी मंदिर में एक प्रवेश द्वार और एक हॉल सहित पवित्र स्थल है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर को जाली से लॉक कर रखा गया है. मंदिर के गर्भ-गृह में एक प्रतिमा बनी हुई है जो कि जैन तीर्थंकर की बताइ जाती है लेकिन ये स्पष्ट नहीं है. कुछ लोग इस प्रतिमा को गौतम बुद्ध की भी बताई जाती है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026