इंदौर। जिले के देपालपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार व गड़बड़ी थमने का नाम ही नहीं ले रही है, ताजा मामला जनपद पंचायत देपालपुर के ग्राम कराडिया का है जहां सामुदायिक भवन तथा बाउंड्री वाल का निर्माण बीते कुछ वर्षों से अटका पड़ा है जिसके चलते ग्रमाीणों द्वारा जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार करने के आरोपी लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 2018 में सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य जबकि 2017 में कराडिया शांतिधाम में भवन निर्माण की स्वीकृति हुई थी लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ है, वहीं जब मामले में सरपंच पुत्र सुरेश पटेल से सवाल पूछे गए तो किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया। वहीं मामले में पंचायत सचिव कृष्णपाल सिंह ने अपना स्पष्टीकारण दिया।
ग्राम पंचायत सचिव कृष्णपाल सिंह ने बताया कि बाउंड्रीवाॅल पंचायत भवन की है जबकि एमपीआरडीसी का रोड बन रहा है जिसके कारण बाउंड्री नहीं बनाई जबकि राशि नहीं निकाली गई। जबकि सामुदायिक भवन निर्माण मामले में जनपद सदस्य तेजसिंह की सहायता निधि से निर्माण की बात कही गई जो कि टेक्निकली त्रुटि के कारण अटका पड़ा है। हालांकि जनपद पंचायत सीईओ द्वारा जांच के लिए टीम बनाए जाने की बात कही गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More