ग्वालियर। शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिस दौरान आगामी 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने का निर्णया लिया गया है जो कि 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले सप्ताह में केवल दो दिन यानी शनिवार और रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू लगाया जाता था।
आंकड़ों की बात करें तो बीते सप्ताह जिले में 22 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं जिसके चलते प्रशासन अब कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के हर संभव प्रयास कर रहा है। हर रोज औसतन 500 पाॅजिटिव केस सामने आ रहे हैं जबकि मौतों का आंकड़ा भी अब तक 340 तक पहुंच चुका है।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता तथा सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी की मौजूदगी में यह बैठक आयोजित हुई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More