विदिशा। सिरोंज के ग्राम चितावर हाई स्कूल में छमाही परीक्षा के दौरान कोविड19 के सरे नियमों को ताक पर रखकर परीक्षा कराई जा रही है। बता दें कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कराया गया जहां कक्षा 9 और 10 के बच्चों को एक साथ बिठाल दिया गया। इसके अलावा स्कूल में मास्क के उपयोग में लापरवाही जबकि सैनेटाइज़र तक का उपयोग नहीं किया गया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकतर युवा फेस मास्क नहीं लगाए है जबकि सोशल डिस्टेंसिग के निर्देश किस तरह पालन हो रहा है यह बिल्कुल स्पष्ट है। मामले में जहां स्कूल परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कक्षों की कमी है जिसके कारण बच्चों को एक साथ बिठाया गया है। बताया गया कि 114 बच्चे है और कक्ष छोटे होने के कारण सभी को एक साथ बिठाया गया है। हाईस्कूल संकुल प्रभारी को जब इस मामले का संज्ञान दिया गया तो स्कूल प्रभारी से जानकारी लिए जाने की बात कही गई जबकि वरिष्ठ कार्यालय को भी जानकारी दिए जाने का आश्वासन दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More