New Delhi

पीएम मोदी ने पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद पहुंचकर ली कोरोना वैक्सीन की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पुणे स्थित सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा किया और संस्थान के दल से बातचीत की। संस्थान ने प्रधानमंत्री को कोविड-19 के टीके के उत्पादन से संबंधित अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के दल से अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ टीके के उत्पादन के संबंध में भी विस्तार से बताया। उनकी उत्पादन इकाई का अवलोकन करने का भी अवसर मिला।

प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा का दौरा किया

PM मोदी ने कोविड के लिए वैक्सीन विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए अपनी तीन नगरों की यात्रा के तहत हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा का दौरा किया। PM ने अपने ट्वीट मे कहा, “हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा में, स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। अब तक के परीक्षणों में हुई प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उनकी टीम त्वरित प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर कार्य कर रही है।” प्रधानमंत्री ने आज प्रातः अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया।

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। मैं उनके इस कार्य हेतु किये जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।”

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026