उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली के व्यापारी संघ ने लाॅकडाउन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। व्यापारी ने बताया कि दुकान खुलने के समय में वृद्धि कर परिवर्तन किया गया है तबसे बाजार में तीव्र गति के साथ भीड़ बढ़ती जा रही है जो कही न कही कोरोना संक्रमण के प्रभाव को बढ़ा सकता है। व्यापारी ने कहा है कि बाजार में सुबह से दुकान खुलने के कारण अव्यवस्था का माहौल भी बन जाता है जो इस समय के लिए उचित नही है। हालांकि दुकान खुलने के समय में कटौती करते हुए उचित व्यवस्था करने की प्रशासन से अपील की गई है।
बता दें कि इस समय प्रशासन ने सुबह 7 से शाम 7 बजे तक दुकान संचालन करने की सहमति दी है लेकिन इस बीच बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा रही है, जिसके कारण कोरोना वाॅरियर्स को व्यवस्थाएं संभालने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More