Categories: Uncategorized

Sukma Attack Live Update : सुकमा में CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत

Sukma CRPF Jawan shot dead four friends : सुकमा में सीआरपीएम जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोली चला दी जिसके कारण 4 जवानों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है यह घटना देर रात की है जहां गोली चलने की आवाज सुनने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया. वहीं अन्य 3 घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम भेजा गया है. वहीं हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकता है.

घटना रात करीब एक बजे सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है. घायल 5 जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है. सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं.

घटना को लेकर कोई भी अधिकारी कारण बताने तैयार नहीं है लेकिन जांच टीम अपने काम में जुट गई है. खबर मिली है कि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है जिससे अब पूछताछ की जाएगी.

सीआरपीएफ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान में कहा, “जवान रीतेश रंजन ने पुलिस स्टेशन मरिगुडा के अंतर्गत लिंगापल्ली में तैनात कंपनी जवानों पर गोलियां चलाईं. इस घटना में सात जवान घायल हो गए. घायलों को तुरंत भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया.” उन्होंने कहा कि जवान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ चल रही है. घायल सीआरपीएफ कर्मचारियों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026