वायुसेना ने मारे 300 से ज्यादा आतंकी, दमोह BJP ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

दमोह। भारतीय जनता पार्टी के दमोह नेता कार्यकर्ताओं ने भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए सैकड़ों आतंकवादियों की खबर लगते ही जश्न मनाते हुए जमकर पटाखे फोड़े। बता दें कि दमोह भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव व भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री के नेतृत्व में भाजपापदाधिकारी एकत्रित  हुए और उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पटाखे फोड़ कर पाकिस्तान पर हुई जबर्दस्त कार्यवाही पर विजय जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

यह रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बैंक तिगड्डा, बस स्टैंड,स्टेशन चौक,रायतिराहा ,घंटाघर,बकौली तिराहा,मोहन टाॅकीज,कीर्ति स्तम्भ से अम्बेडकर चौक पर पुहॅचकर शहर के प्रत्येक चौराहों पर फटाखा फोड़ कर व नाच गाकर भारतीय सेना के पराक्रम पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई और शुभकामनाएं देकर हिंदुस्तान जिंदाबाद-पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ घर में घुसकर मारा है । कब्र तुम्हारी खोदी है,हिन्दुस्तान में बैठा वाप तुम्हारा मोदी है के साथ जय श्री राम के नारों से दमोह की गलियाँ गुंजमान रही।

आज जब यह जानकारी सामने आई कि 26 फरवरी की रात करीब 3रू30 बजे मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बड़े ठिकाने पर हमला किया और उसे पूरी तरह आंतकवादियों के ठिकाने निस्तनाबूद कर दिये है। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना सेना ने सीमा पर छुपे बैठे जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के  खिलाफ बीती रात बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाकर मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बड़े ठिकाने पर हमला किया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया है।

इस दौरान भाजपा द्वारा आयोजित विजय जुलूस तिरंगा यात्रा को भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा है कि आज जिस तरहा से हमारी भारतीय सेना ने पुलवामा आंतकी हमले का बदला लिया है। उससे हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का सीना ही नही बल्कि सवा करोड़ भारत वासियों का आज 56 इंच का सीना चैड़ा हुआ है। भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने कहा कि आज मंगलवार की अल सुबह मंगल खबर आई कि हमारी सेना ने वालाकोट पर हमला कर महज 12 दिन मे ही जो बदला लिया है हम सलूट करते हैं सेना के लिए और प्रणाम करते हैं मोदी जी के लिए उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी दी है कि यह हमला तो महज टेलर है।आगे अभी पिक्चर वाकी है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026