दमोह। जिले के कोरोना पाॅजिटिव मरीज ने एक वीडियो जारी करते हुए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोली है। दरअसल दमोह जिले के सर्रा से एक युवक को बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना निगेटिव बताकर घर भेज दिया था लेकिन कुछ देर बाद काॅल पर डाॅक्टर ने युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की बात कही, और फिर युवक को आइसोलेट किया गया।
यशवंत नामक युवक ने वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई वह 10 मई को मुंबई से दमोह जिले के गढ़कोटा और फिर वहां से बाइक के जरिए ग्राम सर्रा पहुंचा। लेकिन किसी ने भी युवक का स्वास्थ परीक्षण नहीं किया।
वहीं युवक अपनी सूझ बूझ से अपने मामा के साथ गांव के बाहर एक स्कूल में रूका और फिर सचिव को स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी दी।
वहीं सचिव ने परिजन सहित युवक को तेंदुखेड़ा भेजा जहां युवक को कोरोना निगेटिव बताते हुए घर भेज दिया गया लेकिन कुछ घंटे बाद डाॅक्टर ने फोन पर युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की बात कही।
हालांकि युवक ने स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी गलती बताते हुए लापरवाही के कारण परिवार और ग्रामीणों को परेशानी में डालने की बात कही।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More