दमोह। ओजस्वनी नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा का शव हॉस्टल में फाँसी के फंदे पर लटका मिला। मृतिका का नाम जमुना अहिरवार है जो कि पटेरिया गांव निवासी बातई जा रही है। जानाकरी मिली है कि मौके से सोसाइड नोट नहीं मिला है जबकि मोबाइल भी गायब है। हालंाकि फांसी क्यों लगाई गई है इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है जबकि मृतक के परिजन भी हास्टल पहुंचें। VIDEO
सागर रोड स्थित ओजस्वी नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की खबर गुरुवार शाम से ही जंगल की आग की तरह शहर भर में फैल चुकी थी लेकिन इस मामले में कोई भी कुछ साफ तौर पर बताने की स्थिति में नहीं था सोशल मीडिया पर ब्रेकिंग के साथ देहात थाना पुलिस द्वारा घटना की पुष्टि किए जाने के बाद अनेक मीडिया कर्मी भी शाम से ही ओजस्विनी कॉलेज के बाहर जानकारी के लिए इंतजार करते टकटकी लगाए हुए थे लेकिन पुलिस किसी को भी अंदर जाने नहीं दे रही थी रात करीब 8ः00 बजे मृतिका के परिजनों पटेरा के पटेरिया गांव से कॉलेज हॉस्टल पहुंचे तब उनके जरिए मीडिया को छात्रा के नाम आदि के बारे में जानकारी वह इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को मौके से रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि ओजस्विनी कॉलेज की चेयर पर्सन डॉ सुधा मलैया भाजपा नेत्री होने के साथ मप्र के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की धर्मपत्नी भी है। 2 दिन पूर्व भी वह अपने पति के साथ दिल्ली रवाना हुई थी जिससे इस घटनाक्रम के संदर्भ में फिलहाल उनका कोई पक्ष नहीं मिल सका है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More