DMAOH | दमोह : जिले के नरसिंहगढ़ के पास स्थित सीता नगर में जल संसाधन विभाग के माध्यम से 518 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू की जा रही है जिसका भूमि पूजन वित्त मंत्री जयंत मलैया और दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने किया। यहां पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद प्रहलाद पटेल ने सिचाई योजना के बारे में बताया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर भी जमकर हल्ला बोला।
सीता नगर सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड की बेरोजगारी उद्योगों से समाप्त नहीं हो सकती बल्कि खेती और खेती से जुड़े हुए कार्यों से बेरोजगारी समाप्त हो सकती है यही वजह है कि दमोह और आसपास के इलाकों में कई सिंचाई परियोजना की शुरुआत की गई है।
दमोह जिले में लगातार ये तीसरी सिंचाई परियोजना की शुरुआत की गई है नेताओं की माने तो आगामी 2 सालों में दमोह जिले का 70 प्रतिशत रखवा सिंचित हो जाएगा जो कि देश के 40 प्रतिशत सिंचाई औसत से कहीं अधिक रहेगा और यहां की बेरोजगारी को कम करेगा
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More