DAMOH | दमोह – मप्र वित्त मंत्री जयंत मलैया ने दमोह में एक प्रेसवार्ता के दौरान बांध के भूमिपूजन एवं कांग्रेस के भारत बंद को लेकर अपना बयान दिया है.
सबसे पहले बात बांध के भूमिपूजन की, दरअसल जिले के ग्राम सीतानगर में एक विशाल बांध का निर्माण किया जाना है जिससे दमोह, हटा सहित पथरिया की जमीन सिंचित होगी। सीतानगर सिंचाई परियोजना की जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुये वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बताया कि 518 करोड की इस सिंचाई परियोजना में बांध की लंबाई 1920 मीटर व उंचाई 27 मीटर के करीब रहेगी। इस योजना से करीब 45 हजार एकड में सिंचाई होने लगेगी। इस योजना का 10 सितंबर को भूमिपूजन किया जायेगा जहां भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूदगी रहेंगे।
दूसरी ओर, डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामो के विरोध में 10 सितम्बर को कांग्रेस के बंद पर दमोह वित्त मंत्री जयंत मलैया ने बयान देते हुए कहा की एक सप्ताह में दो बंद ठीक बात नही। वे बंद के दौरान दमोह के बाजार में रहेंगे और भाजपा की टीमें मुस्तैद रहेगी तथा किसी भी प्रकार की जबरजस्ती बंद का भाजपा विरोध करेगी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More