धार। जिले के दसई मंडी का एक अनाज व्यापारी राजेश जैन, किसानों की उपज खरीदने के बाद कहीं फरार हो गया है जिसके कारण अब किसान चिंतितहै। बता दें कि कुल किसानों की लाखों करोड़ों रूपयों की उपज व्यापारी द्वारा खरीदी गई थी लेकिन अब व्यापारी का ही कुछ अता पता नहीं है।
किसान अजय पाटीदार ने मीडिया को बताया कि पूजा टेडर्स नाम से राजेश जैन व्यापार करता था जिसके द्वारा कई किसानों की उपज खरीदी गई थी लेकिन अब व्यापारी कहीं बिना बताए फरार हो गया है। बताया गया कि किसानों ने आगामी मौसम को देखते हुए अपनी उपज को बेचा था जिससे की खेती किसानी में पैसा लगाया जा सके जबकि बैंक का भी पैसा लौटाना है, लेकिन अब व्यापारी का कुछ अता पता ही नहीं हैं। जानकारी दी गई कि कुल अनुमान लगाया जाए तो लाखों करोड़ों रूपयों की धोखाधड़ी हुई है।
इस मामले में सरदारपुर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री ने बताया कि किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि जिन किसानों के साथ धोखाधड़ी हुई है उनकी सूची प्राप्त कर जांच पड़ताल की जाएगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More