दतिया। जिले में 4 अरब 45 करोड़ कीमत की सरकारी जमीन को भूमाफियाओं द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी कर हड़पने का आरोप लगा है जिसके तहत दतिया तहसीलदार ने पुलिस को एक आवेदन सौंपकर सख्त कार्रवाई को लेकर चर्चा की। दरअसल दतिया तहसीलदार नितेश भार्गव की शिकायत पर नगर निरीक्षक, धनेंद्र सिंह भदौरिया समेत कोतवाली पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है।
दतिया नगर निरीक्षक, धनेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दतिया तहसीलदार नितेश भार्गव द्वारा एक आवेदन दिया गया है जिसके तहत उन्नाव रोड की जमीन के रिकाॅर्ड गायब होने की जानकारी दी गई है। बताया गया कि कांग्रेस नेता मुरारी लाल गुप्ता, मां पीतांबरा प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य भूमाफिया द्वारा वन विभाग की जमीन को नामांत्रण कराया गया है वहीं सरकार की गाइडलाइन में यह जमीन करीब 56 करोड़ की है जबकि बाजार की कीमत में 4 अरब 45 करोड़ की जमीन की कीमत है।
बात सामने आई है कि तत्कालीन राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की सांठगांठ से कागजों में हेराफेरी कर मूल दस्तावेजों को गायब कराकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है, जिस मामले में अब जांच कर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More