इंदौर। जिले के देपालपुर के एक किसान की बाइक चोरी होने के बाद अज्ञात चोर पास के ही एक खेत में फेंक कर फरार हो गई। वहीं शिकायतकर्ता द्वारा दो संदिग्धों के खिलाफ की गई शिकायत के बाद अब पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों व्यक्ति राजीनामा करने के लिए दवाब बना रहे हैं जिनमें से एक व्यक्ति को पुलिस थाना लेकर आई लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। हालांकि आवेदन देकर पुलिस से निष्पक्ष रूप से कार्यवाही की मांग की जा रही है।
किसान ने स्थानीय पुलिस पर बाइक चोरी कर ले जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक एवं सीएम हेल्पलाइन पर की है। शिकायतकर्ता कालू परमार ने बताया कि 24 दिसंबर की रात उनकी बाइक चोरी हुई थी जिसकी सूचनना डायल 100 पर जिसके बाद सुबह थाना पहुंचकर आवेदन दिया गया। हालांकि कहीं ना कहीं पुलिस के डर से अज्ञात चारों ने वाहन को एक खेत में फेक दिया, जबकि शिकायतकर्ता ने दो लोगों पर चोरी करने की शंका जताई है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More