इंदौर। जिले के देपालपुर में सड़क के गड्ढो से परेशान लोगों ने विरोध का एक नया तरीका अपनाया है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क के गड्ढे में नारियल और पीपल का पौधा लगाते हुए अपना विरोध जताया।
दरअसल देपालपुर के वार्ड 10 में बेटमा नाका, कृष्ण धाम काॅलोनी के रहवासियों ने सड़क मार्ग पर बने गड्ढों से परेशान होकर यह नया तरीका अपनाया है जिसके तहत गड्ढे में नारियल एवं पीपल के पौधे लगाए गए हैं। वार्डवासी ने बताया कि बीते 1 साल पहले पाईप लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे गए थे जिसके बाद कालोनी वासियों ने निजी खर्च पर भराव कराया, जिसके बाद सुनवाई नहीं होने पर अब वार्डवासियों ने गड्ढो में पौधे लगा दिए हैं। वहीं अब प्रशासन ने मामला संज्ञान में लिया है।
देपालपुर एसडीएम, प्रतुल सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो डाला गया है जबकि अभी तक शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि कम्पनी को कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है और जल्द से जल्द सुधार कार्य होने का आश्वासन दिया गया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More