कोलारस। शिवपुरी जिले के ग्राम धामन्टूक के आदिवासी के बीच अचानक आधा सैकड़ से अधिक लोग बीमार हो गए है। एक ही रात में फैली बीमारी के कारण लोगों को डर सता रहा है, जिसकी वजह से वे टोटकों का भी सहारा ले रहे हैं। सूचना मिलने पर कोलारस व बदरवास की स्वास्थ्य टीम प्रभावित गांव पहुंची जहां मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ग्राम का हैंडपम्प खराब होने के कारण ग्रामीण कुए का पानी पी रहे है जिससे ग्रामीणों की तबियत खराब हुई है। शिवपुरी स्वास्थ अधिकारी डॉ एएल शर्मा के मुताबिक ग्रामीणों की कुए में भरा बारिश का दूषित पानी पीने तथा उसमें नहाने से स्वास्थ्य खराब हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को वायरल फीवर हो गया है। बता दें कि ज्यादातर बच्चे ही बीमार हुए थे जिनमें से कई का इलाज कर स्वस्थ कर दिया गया है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More