धार। भले ही भारत नेपाल को अपना छोटा भाई मानता हो और दोनो देशो के बीच बेहतर सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक रिश्ते कायम है लेकिन धार में दो बहनों को स्कूल से सिर्फ इसलिए निकाल दिया क्योंकि वह नेपाली है और यहां तक की उन्हें स्कूल में नेपाली कहकर चिढाया भी जाता था। इन सभी के बाद बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है जिसके बाद अब मामले ने तूल पकड़ लिया है।
धार का जाना माना प्रतिष्ठित ऐमिनेंट पब्लिक स्कूल का यह मामला है जहाँ दो नेपाली बहने अवनिशा खड़का और अनुष्का खड़का नर्सरी से ही पढती आ रही हैं लेकिन यहाँ इनके साथ अन्य बच्चे और शिक्षको द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं करने का आरोप बच्चियों ने लगाया गया है। जब स्कूल के शिक्षको से इनके माता पिता ने शिकायत की तो शिक्षको और पेरेन्ट्स के बीच बातचीत बहस में तब्दील होगई जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दोनो बच्चियो को टीसी दे दी। इनसभी के बाद अब दोनो बच्चियो ने परेशान होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। बच्चियों के माता पिता का भी कहना है कि बच्चियों के साथ नेपाली होने के कारण स्कूल मे भेदभाद किया जाता है जिसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को भी की गई है।
जब इस मामले में ऐमिनेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य से बात की गई तो उन्होने छात्राओ के पेरेन्ट्स पर ही अभद्रता करने के आरोप लगाया है और छात्राओ को स्कूल में फिर से प्रवेश देने से साफ इंकार कर दिया।
इस मामले मे जिला शिक्षा अधिकारी मंगेश व्यास से बात की गई तो उनका साफ कहना था कि ऐसे मामलो में कोई भी स्कूल बच्चो को टीसी देकर निकाल नही सकता है। हालांकि इस मामले की जाँच करवाने और छात्राओ को न्याय दिलाने का भरोसा जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More