Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri – छतरपुर के बागेश्वर धाम में 18 फरवरी को 121 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा जिस आयोजन की तैयारियों का खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जायजा लिया. विवाह कार्यक्रम स्थल पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तैयारियों की जानाकरी लेते हुए निरीक्षण किया. बता दें कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा जिसमें देशभर से संत महातमा शामिल होंगे. इसके साथ ही बीते दिनों पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए देशभर के सनातनियों से विवाह आयोजन में शामिल होकर कन्याओं को आशीर्वाद देने की अपील की थी.
बता दें कि नागपुर के बाद रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की कथा के बाद से ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा देश और दुनिया में हो रही है. कथा कार्यक्रम से लौटने के बाद उनका बागेश्वर धाम में हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया था. इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण महाराज, होने वाले भव्य आयोजन के लिए संत महात्माओं को आमंत्रित करने निकल गए थे.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More