Digvijay Singh Viral Tweet
Digvijay Singh Viral Tweet : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने एक ट्वीट के बाद सरकार के निशाने पर आ चुके हैं. हाल ही में प्रदेश के खरगोन और बड़वानी में रामनवमी पर हिंसा भड़की थी जिसके बाद सरकार एकशन में हैं. खरगोन में सरकार ने दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई भी की है. इसी बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने एक ट्वीट के कारण फसते हुए दिख रहे हैं. बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय के एक ट्वीट की लिंक शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा है.
दरअसल दिग्गजी राजा ने एक ट्वीट किया और फिर कुछ देर बाद डिलीट कर दिया. लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो चुका था. बता दें कि दिग्विजय सिंह ने खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर ट्वीट करते हुए बिहार का फोटो लगा दिया था. फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे है.
ट्वीट मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान सामने आया है. गृहमंत्री ने कहा कि बाहर की मस्जिद, जिस पर झंडा फहराया जा रहा है उसे मध्यप्रदेश से जोड़ा गया. ये ट्वीट अब वायरल हो रहा है. अब विधि विशेषज्ञों से राय ली जा रही है और वैधानिक कार्यवाही दिग्विजय सिंह पर हो सकती है.
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More