सिवनी। एक युवक पर जब बाघ ने हमला किया तो युवक के ही पालतू कुत्ते ने बाघ पर हमला कर अपने मालिक की जान बचाई है। बता यह मामला सिवनी जिले के नेशनल पार्क के करीब, कुरई वन परिक्षेत्र के ग्राम परस्पानी का है जहां एक युवक पर अचानक जब बाघ ने हमला किया तो युवक के ही पालतू कुत्ते ने बाघ पर हमला कर अपने मालिक की जान बचाई गई।
दरअसल युवक का नाम पंचम गजवीय है जो कि सुबह के समय ग्राम के पास जंगल में शौच के लिए गया हुआ था। इसके बाद जब युवक बकरियों के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ने लगा तो मौके पर मौजूद बाघ ने युवक पर हमला कर दिया और युवक के हाथ को मुंह में दबोच लिया।
युवक के साथ मौके पर पालतू कुत्ता भी साथ था जिसने बाघ पर भैकने के साथही हमला करने का प्रयास किया जिससे डराकर बाघ उलटे पांव भाग गया। घटना की सूचना के बाद वन विभाग टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की जबकि घायल युवक का अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराय गया।
हालांकि ग्राम के पास बने जंगल में बाग के मूवमेंट की खबर से ग्रामीणों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More