Seoni News

पेंच टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए रिजुवेनेशन कैंप

सिवनी। सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में इन दिनों हाथियों का रिजुवेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि 26 से 30 सितम्बर तक हाथियों की खतिरदारी की जाएगी। दरअसल सिवनी के पेंच पार्क में वन्यजीवों की सुरक्षा गश्ती व बाघों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हाथियों की देखभाल के लिए रिजुवेनेशन कैंप यानी हाथी महोत्सव का आयोजन पार्क के कोर एरिया की प्योथड़ी बीट में किया गया है।

  • 26 से 30 सितम्बर तक कैम्प आयोजित
  • हाथियों की खतिरदार करने कैम्प आयोजित
  • कोर एरिया की प्योथड़ी बीट में आयोजन
  • पेंच के पांच हाथी देते हैं सुरक्षा में अपनी सेवा

बता दें कि पार्क को साल भर अपनी सेवाएं देने वाले पेंच के पांच हाथियों जंग बहादुर, शोरेन, सरस्वती, दामिनी व गनेशा को स्वादिष्ट व्यंजन व पसंदीदा फल खिलाए गए। अधिकारियों ने अपने हाथों से हाथियों को मक्का, बाजरा की रोटियों के अलावा नारियल, केला, गन्ना, पपीता खिलाया।

कोर क्षेत्र में आयोजित कैंप में वन अमले की मौजूदगी रही। कोविड19 के चलते आम नागरिक व पार्क से जुड़े गाइड व जिप्सी चालक हाथियों की खातिरदारी करने जंगल नहीं पहुंच सके तो वहीं इससे पहले महावत ने हाथियों को नहलाया जिसके बाद चिकित्सक डाॅ अखिलेश मिश्रा द्वारा हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Recent Posts

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026

क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है पाकिस्तान? कराची से लाहौर तक जल उठी हिंसा की आग

मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More

March 1, 2026

सुबह पेट सपाट और रात तक ‘6 महीने की प्रेगनेंसी’ जैसा उभार? जानें ब्लोटिंग रोकने के असरदार उपाय

Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More

March 1, 2026

VIDEO | पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध अभी भी जारी, वॉडर से ताजा वीडियो आया सामने

Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More

March 1, 2026