फर्रुखाबाद। जिले में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। बता दें कि स्वाट टीम ने कोतवाली मोहम्दाबाद पुलिस के सहयोग से धीरपुर चौराहा एफसीआई गोदाम के पास जंगल में लुटेरों की घेराबंदी की थी जिस दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि पुलिस के घेराबंदी की भनक लगते ही लुटेरों ने फायरिंग की जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है, वहीं इस फायरिंग में एक आरोपी सुनील घायल हुआ है जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकाला। हालांकि घायल आरोपी सुनली से पुलिस ने नगदी रूपयों सहित 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
बताया जा रहार है कि दोनों लुटेरे सुपर स्प्लेंडर बाइक से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। घायल अपराधी सुनील को मोहम्मदाबाद सीएससी ले जाया गया और वहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल मिश्र ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की और गुड वर्क करने वाली स्वाट टीम व कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को बधाई दी।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More