Umariya

पाली नगर में अतिक्रमण बना विकास में रोड़ा, पेवर ब्लॉक लगाने में आ रही परेशानी

बिरसिंहपुर पाली, उमरिया: पाली नगर की सड़कों और शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण ने शहर की सुंदरता को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। नगर के मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे देखने को मिल रहे हैं, जिससे विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

हाल ही में नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड से पाली प्रोजेक्ट मार्ग पर सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की पहल की गई थी। वार्ड क्रमांक 9 तक यह काम तो हो गया, लेकिन आगे बढ़ाना संभव नहीं हो सका क्योंकि रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध था। इसी तरह, कटनी-शहडोल मार्ग पर सड़क निर्माण के बाद नाली और पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी अधर में लटक गया है। अतिक्रमण के कारण ब्लॉक एकसमान नहीं लग पा रहे हैं – कहीं ज्यादा तो कहीं कम लगाना पड़ रहा है।

नगर के हरिओम टॉकीज से लेकर प्रकाश चौक तक अतिक्रमण के चलते हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने अस्थायी दुकानें लगने से आमजन और व्यापारी दोनों परेशान हैं।

पाली नगर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति आम हो चली है। ऐसे में स्थानीय लोग अब प्रशासन से अपेक्षा कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर नगर को साफ-सुथरा और सुगम बनाए।

रिपोर्ट – प्रवीण तिवारी

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026