अमरकंट – अनूपपुर जिले में नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के दौरान लगाए गए पौधे, अब रामघाट से गायब हो चुके है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भाजपा शासनकाल में स्वयं पौधे लगाए गए थे जिसका रिकाॅर्ड गिनीज बुक वर्ड आफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया था, लेकिन अब मौके की स्थित और तस्वीर कुछ और ही है।
दरअसल अनुपपुर जिले के अमरकंटक में 11 दिसम्बर 2016 को नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा का प्रारंभ किया गया था जिसमे उस समय के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर वृक्षारापेण किया था। लेकिन अब लगभग तीन वर्ष के बाद रामघाट पर हुए भव्य पौधारोपण के पौधे गायब हो गए हैं।
जब इस मामले में अमरकंटक नगर पालिका सीएमओ, पवन कुमार से बात की गई तो अधिकारी इस मामले से पूरी तरह अंजान दिखे जबकि पौधों की सुरक्षा का जिम्मा नगर पालिका को ही सौंपा गया था। हालांकि नगर पालिका सीएमओ द्वारा मामले को दिखवाने की बात कहते हुए पल्लाझाड़ लिया।
अगर आप अपने पैसे को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Funds)… Read More
टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More