बुरहानपुर। जिले की लालबाग पुलिस ने लगभग 7 लाख रूपयों का नकली गुटखा जब्त करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि लालबाग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक अल्टो कार से गुटखा पाउच से भरे बोरी बरामद की जिसके बाद पकड़े गए व्यक्ति ने आशीष नामक व्यकित के गोडाउन से बोरे लाने की जानकारी दी, जहां पुलिस ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में गुटखा पाउच से भरे बोरे जब्त किए।
लालबाग थाना प्रभारी, विक्रम सिंह ने बताया कि जब्त किए गए माल का कोई बिल वाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया जिसके बाद गोडाउन से लगभग 23 बोरिया जब्त कर सेम्पलिंग के लिए भेजा गया। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई।
बुरहानपुर लालबाग पुलिस को मुखबीर से पता चला कि बुरहानपुर के व्यापारी के यहां से महाराष्ट्र नकली विमल गुखटा अल्टो कार से सप्लाय किया जा रहा हैं, इसी आधार पर लालबाग पुलिस ने मध्यप्रदेष महाराष्ट्र रोड पर गाडीयों की सर्चिंग प्रारंभ कर दी कुछ ही समय बाद एक अल्टो कार भी वहां पंहुची जिसकी चैकींग करने पर गाडी में प्रतिबंधित विमल गुटखे की बोरीयां पाई गई इस माल के इन लोगों के पास कोई बिल या वाउचर नहीं था, जिसके आधार पर पुलिस ने माल जब्त कर जहां से माल खरीदा गया उस व्यापारी के के बारे में पुछताछ प्रारंभ कर दी, आरोपीयों ने व्यापारी का नाम आषिष बुधलानी बताया पुलिस ने व्यापारी के गोडाउन पर छापामार कार्यवाही करते हुए 23 प्रतिबंधित गुटके के बोरिया जब्त की, तथा व्यापारी सहित दो अन्य को इसमें आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया, गुटखे की सेप्लिंग के लिए फूड एंड सेप्टि विभाग के अधिकारियो को भी बुलाया गया जिसकी सेम्पलिंग की गई और इसे जाँच के लिए भेजा गया है जाँच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएँगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More