भोपाल। कोरोना तीसरी लहर की संभावना के चलते आपदा में अवसर की तलाश करते बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली सेनेटाइजर बेचने वाले गिरोह का किया गया है जिस दौरान हजारों का सेनेटाइजर बरामद हुआ।
थाना रातीबड़ पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्वच्छ हरवल कंपनी कलखेड़ा रोड द्वारा बड़े पैमाने पर नकली सेनेटाइजर को sevlon, Dettol जैसे ब्रांडेड कंपनी के स्टीकर लगाकर बड़े दामों पर बेचकर अवैध लाभार्जन किया जा रहा है सूचना पर उक्त ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराकर साथ लेकर उक्त फैक्ट्री पर पहुंचकर 156 नग 5 लीटर की कैन में 780 लीटर सेनिटाइजर आरोपी फैक्ट्री संचालक अक्षय शर्मा निवासी जे के पार्क कोलार रोड एवं फाइज आलम निवासी पुल वोगदा से बरामद कर अपराध क्रमांक 645/21 धारा 420 ipc, 63, 65 कॉपी राइट एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे लंबे समय से उक्त कार्य में लिप्त थे बीच में व्यापार कम होने और पुनः कोरोना लहर की आशंका के चलते नकली सेनेटाइजर का कार्य पुनः शुरू कर दिया था । इस काम में इनके द्वारा 200 से 250 रुपए के सेनिटाइजर को ब्रांडेड सेनिटाइजर के रूप में बनाने पर 2000 से 2500 रुपए का बेचकर 10 गुना तक लाभ अर्जित किया जाता था ।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More