धार जिले के दसाई में विद्युत मण्डल की लापरवाही के कारण किसान पेरशान हो रहे हैं। विगत 10 दिनों से मोटर बंद पड़ी है। लापरवाही की हद तो तब हुई जब तेज आंधी तूफान के कारण टूटी 11 केवी विद्युत लाइन 10 दिनों के बाद भी सही नहीं की गई। खेत में गिरे विद्युत तारों से कभी कभी किसानों को हलका झटका भी लग जाता है।
बताया गया कि टाण्डाखेड़ा से चोटिया बालोद तक के विद्युत पोल टूटने के कारण किसानो का काम भी प्रभावित हो रहा है जबकि एक जगह तो ट्रांसफारमर ही टूटा पड़ा है। ग्रामीण ने बताया कि जब विद्युत विभाग में शिकायत की गई तो उलटा उन्होंने ही राय दे दी कि आप लोग ही पोल खरीद कर तार सही करवा लें।
मामले में जेई संतोष मुवेल का कहना है हि विभाग को इस समस्या की सुचना दी जा चुकी है और अभी पोल ना होने के कारण काम रूका हुआ है जिसमें लगभग 6 से 7 दिन का समय पोल आने में लग सकता है। आखिर देखना यह होगी कि कब तक विद्युत विभाग किसानों की इस बड़ी समस्या को दूर कर सकेगा।
अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More