इंदौर जिले के देपालपुर कृषि उपज मंडी में किसानों के चने तुलाई में ठगी का मामला सामने आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि 1 कुंटल चने में 3 किलो का घपला किया जा रहा है। जब इसकी भनक किसानों को लगी तो किसान विरोध में एकजुट हुये और तहसीलदार केशव सोलंकी को एसडीएम अदिति गर्ग के नाम ज्ञापन सौंपा तथा दोषी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग की है। वही मार्केटिंग प्रबंधक शिवनारायण बैरागी का कहना है कि इंदौर से आए नापतोल विभाग के तीन इंस्पेक्टर ने बारीकी से जांच पड़ताल कर ली है। कहीं पर ऐसी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि मामले में तहसीलदार द्वारा पंचनामा रिपोर्ट सही साबित होती है या फिर नापतोल विभाग के तीन इंस्पेक्टर द्वारा बनाई गई रिपोर्ट सही साबित होगी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More